Best For you

फ्री स्मार्टफोन पाने का अच्छा मौका: मोदी सरकार ने दिया युवाओं को ऑफर

भारत के प्रधानमंत्री इस देश को डिजिटल इंडिया बनाने की पूरी कोशिश करते रहते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री ने बहुत सारी योजनाओं की शुरुआत की है। इसी के तहत सरकार ने युवाओं को मोबाइल फोन देने की योजना बनाई है।  जिससे इंदौर के युवा इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार उन्हें सरकार के द्वारा स्मार्टफोन मिल जाएगा।

दरअसल सरकार की वेबसाइट माइजीओवी डॉटइन पर एक योजना लांच की गई है। सरकार ने उन लोगों को फ्री में मोबाइल फोन का ऑफर किया है, जो सरकार के एक कार्यक्रम के लिए टैगलाइन बनाकर भेजेंगे। सरकार को जो टैगलाइन पसंद आएगी, उसे मोबाइल फोन दिया जाएगा।

 करना होगा यह काम

दरअसल, आपको करना यह है कि एक टैगलाइन बनानी होगी, जो वन-लाइनर होगी, जिसके अधिकतम शब्द 70 होंगे। आपकी टैगलाइन में इन्वेस्टर्स अवेयरनेस (विभिन्न माध्यमों से सेविंग्स व इन्वेस्टमेंट) का रिफ्लेक्शन होना चाहिए। यदि आपकी टैगलाइन चुनी जाती है, तो सरकार उसे अपनी इंटिलेक्चुअल प्रॉपर्टी घोषित कर देगी और उसका इस्तेमाल अपने विज्ञापनों के साथ-साथ प्रमोशनल और डिस्पले के तौर पर करेगी।
आपको अपनी टैगलाइन माईगोव डॉट इन पर ही अपलोड करनी होगी आप की टैगलाइन स्क्रीनिंग कमेटी को भेजी जाएगी जिसमें 20 लोगों का सिलेक्शन होगा वह 20 लोग फाइनल डिसीजन के लिए भेज दिए जाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी चाहते  है कि इन्वेस्टर्स में जागरूकता लाई जाए। साथ ही, उनके हितों की सुरक्षा की जाए। इसके लिए सरकार ने इंवेस्टर्स एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन फंड (आईईपीएफ) बनाया है। साथ ही, सरकार ने सितंबर 2016 में इंवेस्टर्स एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन फंड अथॉरिटी का गठन किया गया। इस अथॉरिटी ने ही माइजीओवी डॉटइन पर टैगलाइन क्रिएशन कॉम्पिटीशन का आयोजन किया है।

No comments:

Powered by Blogger.