Best For you

कौन सी टीम जीत सकती है IPL का फाइनल? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

शुक्रवार को खेले गए क्वालीफायर 2 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2019 के फाइनल में जगह बनाएं।इससे पहले क्वालीफायर 1 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।अब 12 मई को दोनों टीमें आईपीएल 2019 का खिताब अपने नाम करने के लिए हैदराबाद के मैदान पर आमने सामने होंगी।


मुंबई इंडियंस का पलड़ा रहा है भारी

बात करें आईपीएल 2019 की तो इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। इस बार मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का तीन बार आमना-सामना हुआ और तीनों बार मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। पहले दो बार लीग मैचों में और उसके बाद क्वालीफायर 1 मुकाबले में।

वहीं यदि पूरे आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो तो रविवार को होने वाले मुकाबले में मुंबई की जीत पक्की हो सकती है। मुंबई और चेन्नई की टीम में दो खिलाड़ियों के बीच आईपीएल का खिताबी मुकाबला एकतरफा रहा है। ये दो खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा हैं। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों का आईपीएल फाइनल में तीन बार आमना-सामना हो चुका है। इनमें तीनों बार रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है।

चेन्नई और मुंबई के बीच खिताबी भिडंत साल 2010, 2013 और 2015 में हो चुकी है। साल 2010 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली मुंबई को सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। परन्तु उस समय रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सदस्य नहीं थे। तब वो डेक्कन चार्जर्स के सदस्य थे। इसके बाद 2013 और 2015 में दोनों टीमों का फाइनल में आमना-सामना हुआ तो दोनों ही बार मुंबई की कमान रोहित के हाथों में थी और जीत भी मुंबई इंडियंस को हासिल हुई।
स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद 2017 में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में पुणे फाइनल में पहुंची जहां उसका मुकाबला मुंबई इंडियन्स के साथ था और इस प्रकार मुंबई इंडियंस एक बार फिर खिताब जीतने में सफल हुई। इस तरह फाइनल मुकाबले में हिटमैन रोहित अब तक धोनी पर भारी पड़े हैं।

No comments:

Powered by Blogger.