Best For you

20मेगापिक्सेल कैमरा वाला स्मार्टफोन मिल रहा ₹8999 में

भारतीय बाजार में Infinix ने 6 फरवरी को अपना पहला सेल्फी-सेंट्रिक स्मार्टफोन Hot S3 लॉन्च किया था। जो कि एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर आज पहली बार 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध हुआ हैं। इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया ​था जिसमें एक वेरियंट में 3जीबी के साथ 32जीबी स्टोरेज दी गई हैं और इसकी कीमत 8,999 रुपए हैं। जबकि दूसरे में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज है और इसकी कीमत 10,999 रुपए हैं।

इस फोन 5.65 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा इनफोकस हॉट एस3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
वहीं फोन में 13MP का रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 4000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 GPU है। कनेक्टिविटी के लिए फोन ब्लूटूथ 4.2, OTG, Wi-Fi, 4G VoLTE, 3.5mm का हेडफोन जैक है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।सिर्फ 8,999 रुपये में 20MP फ्रंट कैमरा और 3GB रैम से के साथ मिल रहा है यह फोन

No comments:

Powered by Blogger.