Best For you

अब यह कंपनी देगी 3 महीने के लिए फ्री सुविधा, कॉलिंग और इंटरनेट पैक भी

आज हमारे देश में टेलीकॉम कंपनियों के बीच वॉइस कॉल और डाटा पैक के बीच बहुत ही ज्यादा कंपटीशन हो गया है. सारी टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन ऑफर्स ला रही है.  जिनसे आम जनता का बहुत ही फायदा हो रहा है . आज का ताजा खबर देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन से जुड़ा हुआ है इन्होंने ने अपने उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त इंटरनेट देने की घोषणा की है. हालांकि यह सुविधा फिलहाल निश्चित भौगोलिक क्षेत्र के लिए ही उपलब्ध है.

वोडाफोन ने अपने इस ऑफर का नामकैंपस सरवाइवल किट रखा है अगर आप एक स्टूडेंट है तो वोडाफोन के इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं हालांकि वोडाफोन का यह ऑफर फिलहाल सिर्फ दिल्ली एनसीआर के लिए ही उपलब्ध है. वोडाफोन के इस ऑफर के तहत छात्रों को 3 महीनों तक प्रतिदिन 1जीबी डाटा + अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे.
अभी यह सुनिश्चित नहीं हुआ है कि देश के अन्य राज्यों में भी इस ऑफर को लाया जाए अगर ऐसा होता है.  तो Vodafone की तरफ से यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा सकती है. 

No comments:

Powered by Blogger.