Vivo का 24MP कैमरा वाला यह स्मार्टफोन होगा बेहद सस्ता
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने दो स्मार्टफोन्स के दाम में कटौती की घोषणा की है. कंपनी ने अपने वीवो v7 प्लस और वीवो Y53 की कीमतों में कटौती की है. इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत में क्रमशः 3,000 रुपये और 1,500 रुपये की कमी की गई है.
हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर वीवो v7 प्लस की कीमत में 2000 रूपए की गिरावट बतायी जा रही है. जबकि फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर v7 प्लस की कीमत में 3000 रुपये की कटौती दिखाई जा रही है. यहां इस स्मार्टफोन को 19,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है.
कंपनी ने इस हैंडसेट को 22,990 रुपये की कीमत पर लांच किया था. हालांकि जानकारी के मुताबिक ये कटौती सिर्फ एनर्जेटिक ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट पर ही मान्य होगी.
Vivo V7 Plus की स्पेसिफिकेशन-
इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। अनलॉक के लिए फेस स्कैनर, 1.8Ghz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.2 और 3225mAh की बैटरी है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 24MP का सेल्फी कैमरा है। सेल्फी कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और ब्यूटी 7.0 ऐप इंटीग्रेटेड है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो दिया गया है।

No comments: